- Hindi News
- पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद कारें हुई बंद, मैकेनिक बोला पेट्रोल में पानी मिक्स
पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद कारें हुई बंद, मैकेनिक बोला - पेट्रोल में पानी मिक्स
भास्कर न्यूज - जालंधर कैंट
जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर कैंट रेलवे स्टेशन के निकट पम्प से पेट्रोल डलवाने के बाद कई वाहन बंद हो गए। जांच के बाद पेट्रोल में पानी होने का मामला सामने आया। कैंट के जगदीश कुमार जग्गी ने बताया कि उसकी वैन का ड्राइवर दिनेश कुमार ने शनिवार दोपहर कैंट स्टेशन के पास पेट्रोल पंप से
पेट्रोल डलवाया। कुछ ही दूरी पर वैन बंद हो गई। मैकेनिक को दिखाने जब वर्कशॉप गए तो पता चला कि वहां पहले से अन्य गाडिय़ां भी खड़ी थी। उन्होंने भी उक्त पेट्रोल पंप से तेल डलवाया था। मैकेनिक ने बताया कि पेट्रोल में पानी है, इसलिए गाड़ी बंद हुई।
रामामंडी के गुरविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने दोहपर को अपनी स्विफ्ट कार में पेट्रोल डलवाया। कुछ ही दूरी पर कार बंद हो गई। हरप्रीत सिंह जो टांडा से सलेमपुर जा रहे थे और इसी पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद उनकी कार बंद हो गई। दिल्ली से आए विनोद कुमार ने बताया कि वह दीपनगर अपने रिश्तेदार के पास आए हुए थे। दोपहर को पेट्रोल डलवाने के बाद उनकी कार बंद हो गई। मैकेनिक ने बताया कि पेट्रोल में पानी की मिक्सिंग थी। लोगों ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को भी फोन पर शिकायत की। इस पर आईओसी के अधिकारियों ने पेट्रोल के सैंपल लिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।