पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैप्टन का समर्थन नहीं हूं, मजीठिया मामले में बयान निजी राय: वेरका

कैप्टन का समर्थन नहीं हूं, मजीठिया मामले में बयान निजी राय: वेरका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
मैं कैप्टन का समर्थक नहीं हूं। ड्रग मामले में मजीठिया का नाम आने के मामले की सीबीआई जांच न करवा कर किसी सिटिंग जज से जांच करवाने की बात मेरी निजी राय थी। यह बात राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उप-चेयरमैन डॉ. राजकुमार वेरका ने कही। उन्होंने कहा, इसमें कैप्टन की बात को समर्थन देने जैसा कुछ नहीं है। पार्टी ने अब सीबीआई जांच करवाने का फैसला लिया है और मैं पार्टी के साथ हूं। इससे पहले डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा था कि मजीठिया का नाम लिए जाने के मामले में सीबीआई से जांच करवाए जाने की कोई जरूरत नहीं है।