- Hindi News
- कूल रोड पर स्नेचरों ने युवती से पर्स झपटा
कूल रोड पर स्नेचरों ने युवती से पर्स झपटा
भास्कर न्यूज - जालंधर
कूल रोड पर शादी में आई एक युवती का रविवार रात हेल्मेट पहने बाइक सवार लुटेरा पर्स झपट कर ले गया। नंगल की रहने वाली कनिका ने बताया कि वह अपनी एनआरआई बहन बनिका के साथ ज्योति नगर में रहती मौसी के घर शादी में आई थी। रविवार रात उनके घर रिक्शा पर जा रही थी। कूल रोड पर युवक ने बाइक धीमी कर ली। हाथ में पकड़ा पर्स छीन लिया। तनी उसके हाथ में रह गई। पर्स में तीन चांदी के कड़े, छह हजार रुपए और अन्य सामान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।