पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाल बाजार के विक्की ज्वेलर्स का नौकर दस लाख के गहने लेकर फरार

लाल बाजार के विक्की ज्वेलर्स का नौकर दस लाख के गहने लेकर फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - पंजपीर से सटे शिव राजगढ़ के रहने वाले विक्की ज्वेलर्स के मालिक अनुज चोपड़ा का घरेलू नौकर शनिवार देर रात दस लाख के जेवर लेकर फरार हो गया। चोरी के बाद से नौकर सुरेश यादव का मोबाइल बंद है। थाना तीन की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नौकर की तलाश शुरू कर दी है। अनुज चोपड़ा ने बताया कि करीब चार साल पहले उन्होंने 25 साल के सुरेश को नौकरी पर रखा था। उनके परिचित गुप्ता जी उन्हें भेजा था। सुरेश पहले उनके पास काम करता था। चार साल तक सुरेश ने अपने मालिक का दिल जीत लिया था। वैसे तो वह मूल रुप से बिहार का निवासी है, लेकिन वह रिश्तेदार से मिलने दिल्ली या नोएडा जाया करता था। शनिवार रात चोपड़ा फैमिली एक शादी में गई थी। रात साढ़े 11 बजे चोपड़ा फैमिली लौटी तो अलमारी खुली थी और जेवर के साथ नौकर लापता था। पड़ोस से पता चला कि सुरेश को उन्होंने रात पौने दस बजे जाते देखा था। नौकर के मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद आ रहा था।