पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिन बाद भी बाजारों में लगे हैं कूड़े के डंप

तीन दिन बाद भी बाजारों में लगे हैं कूड़े के डंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


भास्कर न्यूज. जालंधर

नगर निगम सफाई मजदूर यूनियनों की हड़ताल खुल चुकी है। लेकिन दो दिन बाद भी सड़कों से कचरा पूरी तरह नहीं उठ पाया है। नगर निगम और यूनियन के नेताओं का कहना है कि सारा कचरा उठाने में दो दिन और लगेंगे। सड़कों पर 10 दिन से कचरा पड़ा हुआ है। बाजारों से भी अभी कचरा नहीं उठाया गया। लोग बदबू से परेशान हैं।

निगम कमिश्नर मनप्रीत सिंह छतवाल का कहना है कि कचरा बहुत ज्यादा है और मशीनरी लिमिटेड है। इसलिए ज्यादा समय लग रहा है। उन्होंने सारी मशीनरी को कचरे की लिफ्टिंग में ही लगा रखा है। अभी कुछ कचरा उठा है। दो दिन में सारा कचरा साफ हो जाएगा। पहले की रूटीन बन जाएगी।

निगम यूनियन नेता चंदन ग्रेवाल का कहना है कि दो दिन में सफाई कर दी जाएगी। कचरा उठाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को लेकर अभी बातचीत चल रही है। 20 फरवरी तक हमने धरना टाला है। अगर इस दौरान इसे रद्द न किया गया और मांगों को माना न गया तो दोबारा 21 फरवरी से हड़ताल पर लौट जाएंगे।