- Hindi News
- पंजाब नेशनल बैंक में भी जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स
पंजाब नेशनल बैंक में भी जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स
भास्कर न्यूज . जालंधर
प्रॉपर्टी टैक्स लोग अब पंजाब नेशनल बैंक में भी जमा करवा सकेंगे। बैंक की सभी 39 ब्रांचों में टैक्स जमा करवाने के लिए प्रबंध किए गए हैं। यहां हेल्प डेस्क खोले जाएंगे। वहीं से लोगों को फार्म मिलेगा और बाकी सारी जानकारी भी। टैक्स वहीं कैलकुलेट करके तुरंत जमा हो जाएगा। इन शाखाओं के अलावा नगर निगम के जोनल दफ्तरों और निगम कॉम्प्लेक्स में पहले ही टैक्स जमा करवाया जा रहा है। एचडीएफसी बैंक में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की सुविधा है, वहां आप कैश जमा नहीं करवा सकते हैं।
निगम कमिश्नर मनप्रीत सिंह छतवाल ने बताया कि बैंक के चीफ मैनेजर के साथ उनकी मीटिंग हो चुकी है। यह सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। अभी तक 21 करोड़ रुपए टैक्स वसूला जा चुका है। 31 मार्च तक लोगों को छूट
के साथ टैक्स जमा करवाने का समय दिया गया है।