पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लॉट रेगुलराइजेशन का एक्स्ट्रा फीस जल्द रिफंड करेगा निगम

प्लॉट रेगुलराइजेशन का एक्स्ट्रा फीस जल्द रिफंड करेगा निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - कॉलोनियां व प्लॉट रेगुलराइजेशन के तहत लोगों का रिफंड नगर निगम जल्द करेगा। नगर निगम ने रिफंड करने के लिए अमृतसर में हो रहे काम की समीक्षा की है।
इसको लेकर 29 जनवरी को मीटिंग भी बुलाई गई है। निगम कमिश्नर इस मीटिंग में जाकर रिफंड के तरीके को समझेंगे।
नगर निगम ने 1995 से पहले की कालोनियों से भी पैसा जमा कर लिया था। निगम को लोगों का करीब एक करोड़ से ज्यादा पैसा रिफंड करना है। निगम कमिश्नर मनप्रीत सिंह छतवाल का कहना है कि इसके लिए फाइलों की छंटनी की जा रही है। इनको योजना के तहत रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 29 जनवरी को चंडीगढ़ में मीटिंग होनी है। उसी मीटिंग में प्रोसिजर को समझ लिया जाएगा।