पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन की टक्कर से मजदूर की मौत

ट्रेन की टक्कर से मजदूर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
खोजेवाल-जालंधर के बीच 25 जनवरी की रात को ट्रेन की टक्कर से सोढल नगर का व्यक्ति घायल हो गया था। डीएमयू के गार्ड उसे ट्रेन में रखकर जालंधर ले आए। एबुलेंस के आने से पहले युवक की मौत हो गई। दो दिन बाद युवक की पहचान मायाराम ((35)) सोढल नगर निवासी के रूप में हुई।
एएसआई ब्रह्मलाल ने बताया कि युवक के पास से टूटा हुआ मोबाइल मिला था। सिम दूसरे मोबाइल में डाला तो रिश्तेदार का फोन आया। रिश्तेदार ने मृतक की पत्नी सुनीता को घटना की जानकारी दी। सुनीता ने सिविल अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सुनीता ने बताया कि 25 जनवरी की रात को उन्होंने फोन करके कहा कि दरवाजा खुला रखना मुझे आने में थोड़ी देर हो जाएगी। काफी देर तक नहीं आए तो खोजबीन की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।