- Hindi News
- कोटली थान सिंह और अलीपुर में 351 मरीजों ने करवाई मुफ्त जांच
कोटली थान सिंह और अलीपुर में 351 मरीजों ने करवाई मुफ्त जांच
जालंधर - गढ़ा रोड स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिज ((पिम्स)) ने सोमवार को कोटली थान सिंह और अलीपुर गांव में मुफ्त मेडिकल चैकअप कैंप लगाए। कैंप में 351 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाई दी गई।
गांव कोटली थान सिंह कैंप में टीबी-छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत महाजन, घुटने और जोड़ बदलने के माहिर डॉ. अमन बांसल और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनू कपूर ने 182 मरीजों की जांच की। हड्डियों का टैस्ट ((बीएमडी)), स्पाइरोमैटरी और शूगर टैस्ट फ्री किए गए। कैंप में सरपंच बलवीर सिंह, अजायब सिंह, हरविंदर सिंह, लवजोत सिंह, गुरविंदर सिंह और दविंदरपाल सिंह ने सहयोग दिया।
गांव अलीपुर में भी मेडिकल चैकअप कैंप में डॉ. भुपिंदर कुमार और डॉ. संदीप सोनी ने 169 मरीजों की जांच की। कैंप में पूर्व सरपंच हरप्रीत कौर, बलविंदर सिंह, अमरीक सिंह, सुखपाल सिंह मिंटा मौजूद रहे।