सीटी पब्लिक स्कूल ने जीता कोका कोला कप
भास्कर न्यूज - जालंधर
सीटी पब्लिक स्कूल की टीम ने कोका कोला कप जीत लिया। पुलिस डीएवी की टीम दूसरे और लाला जगत नारायण की टीम ने तीसरे स्थान पर रही।
एफसी सोंधी ग्राउंड में एलआर दोआबा व सीटी पब्लिक में फाइनल हुआ। दोआबा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 37 ओवर में 92 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। निखिल ने 22 रन दे 3 विकेट लिए। अरुण कालिया और लवप्रीत सिंह ने दो-दो विकेट लिए। सीटी ने 22 ओवर में 93 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से जीत लिया।