- Hindi News
- गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में हजूरी रागियों ने किया संकीर्तन
गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में हजूरी रागियों ने किया संकीर्तन
जालंधर - धन-धन शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब छेवीं पातशाही बस्ती शेख में 14वां वार्षिक कीर्तन दरबार करवाया गया। शहीद बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी की ओर से करवाए गए कीर्तन दरबार में भाई अमनदीप सिंह बीबी कौलां जी टकसाल अमृतसर, भाई बलदेव सिंह जी वडाला हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई सतिंदर पाल सिंह जी अखंड कीर्तनी जत्था लुधियाना और भाई सुखदेव सिंह जी हजूरी रागी ने संकीर्तन किया। जोड़ों की सेवा गुरमुख सेवा दल ने की जबकि जल की सेवा गुरु रामदास जल सेवक सभा ने की।