- Hindi News
- घास मंडी से अगवा लड़की बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
घास मंडी से अगवा लड़की बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज - जालंधर
बस्ती शेख के घास मंडी से करीब चार महीने पहले अगवा की गई 15 साल की लड़की को पुलिस ने गदईपुर से बरामद कर लिया है। लड़की को अगवा कर रेप करने के आरोपी रविंदर और साजिश में लिप्त उसके साथी श्याम को गिरफ्तार किया है। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने पर रेप की धारा जोड़ दी गई है।
घास मंडी की महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को बीते साल 15 सितंबर को बस्ती दानिशमंदा में रहने वाले राजिंदर अपने साथी श्याम की मदद से उस समय अगवा कर ले गया है जब वह बाजार गई थी।
एसएचओ राजिंदर कुमार ने बताया कि सूचना पर गदईपुर से लड़की को एक कमरे से बरामद कर लिया गया।