एसोसिएशन ने महेंद्रू को बताईं समस्याएं
जालंधर - रवि महेंद्रू को पंजाब भाजपा का उपप्रधान बनने पर गुलाब देवी रोड मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की ओर से सम्मानित किया। एसोसिएशन ने उन्हें इलाके की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि नहरी विभाग नहर से मिट्टी उठाकर साथ ले गया, लेकिन जितना भी कूड़ा था वह नहर की पटरी पर फेंक गए। उन्होंने रवि महेंद्रू को बताया कि कबीर नगर और बाबू लाभ सिंह नगर में रोड पूरी तरह से टूट चुकी है। इस पर रवि महेंद्रू ने अधिकारियों को तुरंत समस्या का हल निकालने के आदेश दिए। इस मौके पर प्रधान उष्ण के जैन, राकेश चोपड़ा, हैप्पी जैन, मनजीत सिंह नरूला, अरविंद सेठी, सुरेश सेठी, प्रेम कालिया, विजय भल्ला, पवन, विजय सलूजा, अजय, अमित और भूपिंदर सिंह मौजूद थे।