पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडिड कॉलेजों का नॉन टीचिंग स्टाफ 29 को करेगा कॉलेजों में काम ठप

एडिड कॉलेजों का नॉन टीचिंग स्टाफ 29 को करेगा कॉलेजों में काम ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन पंजाब और चंडीगढ़ के प्रधान मदन लाल खुल्लर ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है और न ही मिलने का समय दिया जा रहा है। पंजाब भर के नॉन टीचिंग स्टाफ में रोष है। उन्होंने कहा, राज्य भर के एडिड कॉलेजों का नॉन टीचिंग स्टाफ दी गई रणनीति के अनुसार 29 जनवरी, 2014 को कॉलेजों में प्रिंसिपल और कार्यालयों के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे और पूरे दिन के लिए कॉलेजों का काम-काज ठप करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रांट न मिलने के कारण इन कॉलेजों का नॉन टीचिंग कर्मचारियों को छह महीने से तनख्वाह भी नहीं मिल रही, जिससे उनका परिवार भूखा मर रहा है। यूनियन की मांगों में कालेजों के नॉन टीचिंग स्टाफ को 1-1-2006 से बनती बकाया राशि जारी करना, 1-12-11 से नए ग्रेड-पे लागू करना, नॉन टीचिंग की भर्ती पर लगी रोक को हटाना मुख्य हैं। इसके साथ ही प्रदेश प्रधान खुल्लर ने मैडिकल भत्ता और हाउस रेंट, 4:9:14 स्टेप-अप इंक्रीमेंट, सीसीए, ग्रामीण भत्ता, पैंशन और ग्रेच्युटी जल्द से जल्द लागू करने के लिए सरकार को अपील की।