- Hindi News
- एसडी कॉलेज में चौथा राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया
एसडी कॉलेज में चौथा राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया
भास्कर न्यूज - जालंधर
एसडी कॉलेज में चौथा राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। प्रो. तृप्ता हांडा, विभाग मुखी द्वारा छात्राओं को लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए वोट और युवा वोट का महत्व बताया। उन्होंने कहा युवा वर्ग देश का भविष्य है, और इनकी अब बड़ी गिनती है। वोट के अधिकार का प्रयोग कर वह देश की सत्ता में भागीदार बन सकते हैं। प्रिंसिपल डॉ. किरण अरोड़ा, स्टाफ मेंबर तथा छात्राओं ने यह शपथ ने वोट के अधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।