पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापकों को शिफ्ट करना हल नहीं, नियम बदलें

अध्यापकों को शिफ्ट करना हल नहीं, नियम बदलें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
स्कूलों में लड़कियों से छेडख़ानी की घटनाओं को रोकने के लिए राज्य शिक्षा विभाग जल्द ही एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। विभाग ने निर्णय लिया है कि सभी पुरुष अध्यापकों को लड़कों के स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा और महिला टीचर्स को गल्र्स स्कूल में ट्रांसफर किया जाएगा। लेकिन पुरुष अध्यापक इसका विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि किसी एक टीचर की गलती की वजह से सभी को शक की निगाह से देखा जा रहा है यह गलत है। जेंडर के आधार पर यह भेदभाव नहीं होना चाहिए। साथ ही कई स्कूलों में टीचर्स की कमी भी आएगी। विभाग को ऐसा फैसला लेने की बजाय गलत हरकत करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। दोषी को टर्मिनेट कर देना चाहिए। इस तरह के सख्त एक्शन लेने से कोई इसी तरह की हरकत नहीं करेगा। भास्कर ने पुरुष अध्यापकों से बात की कि आखिर वे इस पॉलिसी का क्यों विरोध कर रहे हैं।