पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री देवी तालाब में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ

श्री देवी तालाब में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के परिसर में साप्ताहिक सुंदर कांड पाठ किया गया। सनातन धर्म प्रचार मंडल की ओर से करवाए गए इस पाठ के दौरान पंडित महेश कांत शर्मा ने कथा की। कथा करते हुए उन्होंने हनुमान जी की माता सीता से मुलाकात का वृतांत सुनाया। हनुमान जी ने माता सीता को भगवान श्री राम का संदेश सुनाया। इसके बाद सेवादार मदन लाल गुप्ता ने भगवान श्री राम और हनुमान जी की आरती उतारी। श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया गया। राजू मौर्य ने भजन सुनाए। चौधरी राम कुमार, राधे शाम जालान, राकेश महाजन, रमेश मेहंदीरत्ता, कृष्ण देव शर्मा, यशपाल, सोहन लाल, राम लाल, तुलसी राम, गौरव तिवाड़ी, राकेश मोहन, केदारनाथ, अशोक कोछड़, चमन लाल गुप्ता, संयोगिता शर्मा, ऊषा अग्रवाल, शशि, उर्मिला, स्नेह लता, कोमल मौजूद थी।