पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू के लापता बिजनेसमैन के मोबाइल की टावर लोकेशन छोटी बारादरी आई

जम्मू के लापता बिजनेसमैन के मोबाइल की टावर लोकेशन छोटी बारादरी आई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
जम्मू से चार दिन पहले लापता हुए बिजनेसमैन संजय गुप्ता की मोबाइल लोकेशन बस अड्डा के पास स्थित छोटी बारादरी एरिया में आई है। जम्मू पुलिस ने जालंधर पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है। संजय के छोटे भाई अजय गुप्ता मंगलवार को मदद के लिए डीसीपी राहुल एस से मिले। डीसीपी ने जांच सीआईए स्टाफ के इंचार्ज राम पाल को सौंप दी है।
सीआईए स्टाफ ने जम्मू पुलिस के साथ एरिया की सर्च की है, लेकिन लापता संजय गुप्ता का कोई सुराग नहीं मिला। प्रेस कांफ्रेंस में जम्मू के त्रिकूटा नगर के रहने वाले अजय गुप्ता ने बताया कि उनके बड़े भाई संजय गुप्ता ट्रांसपोर्ट नगर नरवाल में गुप्ता ट्रेनिंग इंजीनियर नाम से फर्म चलाते हैं। संजय गुप्ता 24 की सुबह साढ़े नौ बजे घर से अपनी कार में दफ्तर गए थे। यहां से वह यह कर चले गए थे कि वह किसी कारोबार के सिलसिले में जा रहे हैं। गुप्ता ने शाम 6 बज कर 52 मिनट पर पत्नी लता गुप्ता को फोन किया कि वह डिनर बाहर करेंगे और देर से लौटेंगे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। अजय गुप्ता का कहना है कि दूसरे दिन भाई नहीं आया और फोन था। पुलिस ने मोबाइल की टावर लोकेशन निकलवाई तो पता नई बारादरी एरिया से किया था।