पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते हुए महिला कटी, पहचान नहीं हो सकी

कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते हुए महिला कटी, पहचान नहीं हो सकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर कैंट
कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर चढ़ते समय सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पहचान के लिए लाश को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कैंट जीआरपी चौकी के प्रभारी गुरमेज सिंह ने बताया कि सुबह 6.30 बजे महिला ((35)) प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर लाइन क्रॉस करके चढ़ रही थी कि जम्मू से आ रही धौलाधर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। उसने बताया कि ट्रेन चालक ने महिला को देख लिया था और वह हॉर्न बजता रहा लेकिन वह हट न सकी। जख्मी हालत में उसे कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला ने हरा रंग का सूट, काले रंग का स्वेटर प्रिंट, बिस्कुट रंग की शाल प्रिंट और लाल रंग के कपड़े के बूट पहने हुए थे।