- Hindi News
- डीए किस्त लेने के लिए डीसी दफ्तर के सामने राज्य सरकार का पुतला जलाया
डीए किस्त लेने के लिए डीसी दफ्तर के सामने राज्य सरकार का पुतला जलाया
भास्कर न्यूज - जालंधर
पंजाब और यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी ने अपनी मांगों को लेकर डीसी दफ्तर के सामने पंजाब सरकार का पुतला फंूक प्रदर्शन किया। इस दौरान द क्लास फोर गवर्नमेंट यूनियन इंप्लाइज यूनियन, पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस फेडरेशन, पीएसईबी इंप्लाइ फेडरेशन ने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल का पुतला फूंका। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान न दिया तो वे 9 फरवरी को सीएम परकाश सिंह बादल के चुनावी हलके लंबी में रोष प्रदर्शन करेंगे। पंजाब और यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी के जिला कन्वीनर हरिंदर सिंह चीमा ने कहा कि सरकार मुलाजिमों का हक मार रही है। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा यदि सरकार के खजाने खाली नहीं तो कर्मचारियों का डीए और पे कमीशन लागू क्यों नहीं किया जाता? इस मौके पर तीर्थ सिंह बासी, गुरमेल सिंह बोपा राय, बख्शी सिंह सिद्धू, अमरजीत सिंह महमी, सोहन लाल बावा, अमरीक सिंह गिल, जगतार सिंह, वेद प्रकाश, सुरिंदर , कमलदीप सिंह, तरसेम माधोपुरी, महिंदर राम, फुगलाणा, कुलविंदर सिंह जोशन, पेंशन यूनियन के प्रधान मदन लाल गिल, गुरदेव सिंह समराए, बलविंदर कुमार, पुष्पिंदर कुमार, गुरदेव राम चिट्टी, हरबंस लाल, हरिंदर सिंह, प्रदीप कुमार, रणजीत सिंह मौजूद रहे।