पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पक्का बाग मोहल्ले में चरस बेचता था कोरियर वाला स्वामी

पक्का बाग मोहल्ले में चरस बेचता था कोरियर वाला स्वामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
रैनक बाजार से सटे पक्का बाग में काफी समय से चरस बेचने का धंधा करने वाले हरविंदर सिंह उर्फ स्वामी को पुलिस ने पकड़ ही लिया। उसके घर से 344 ग्राम चरस बरामद की गई है।
स्वामी का चरस बेचने के धंधे को ब्रेक करने के लिए पुलिस ने अपने मुखबिर की मदद ली। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी जांच के लिए हिरासत में लिया है। स्वामी पर पहले शराब तस्करी और अन्य आपराधिक केस दर्ज है।
थाना चार में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। थाना चार की एसएचओ रिचा अग्निहोत्री ((अंडर ट्रेनिंग डीएसपी)) ने बताया कि मुखबिर के जरिए पुलिस को पता चला था कि स्वामी अपने घर में चरस बेचने का धंधा करता है।
पुलिस ने पक्का बाग में रहते स्वामी के घर पर छापा मारा। स्वामी को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो चरस बरामद हो गई। स्वामी दिखावे के लिए कोरियर का काम करता था, ताकि उस पर कोई शक न करे। स्वामी के घर चरस खरीदने वाले लोग आते थे।
पूछताछ में यह बात सामने आई कि स्वामी को एक लोकल तस्कर चरस देकर जाता था। यह चरस चब्बा से आती थी। एसएचओ का कहना है कि फिलहाल जांच में स्वामी की पत्नी की चरस के धंधे में कोई भूमिका नहीं आई है।