पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालंधर के चायपत्ती व्यापारी पर हमला मुकाबला किया, नहीं लूटने दी कार

जालंधर के चायपत्ती व्यापारी पर हमला मुकाबला किया, नहीं लूटने दी कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बेगोवाल
जालंधर से नडाला आए थोक चायपत्ती व्यापारी को एक्टिवा सवार दो युवकों ने लूटने का प्रयास किया। जालंधर के रहने वाले रवजीत आर्यन ने बताया कि वह व्यापार संबंधी नडाला में आए थे।
वह अपनी कार से वाया ढिलवां वापिस जा रहे थे। सरकारी स्कूल नडाला के पास पहुंचे तो दूसरी तरफ से बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया व पिस्तौल दिखाकर पर लूट की कोशिश की। व्यापारी उन्होंने ड्राइवर पंकज कुमार की मदद से लुटेरों का मुकाबला किया और उनके हाथ से पिस्तौल छीन ली। शोर सुन कर आस पास के लोग एकत्रित होने लगे। दोनों आरोपियों को भी मामूली चोटें लगी। रवजीत आर्यन ने आरोपियों की एक्टिवा की चाबी निकाल ली।
लेकिन एक्टिवा स्टार्ट थी, इसलिए आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। इस दौरान व्यापारी रवजीत आर्यन को मामूली चोटें आई। चौकी इंचार्ज नडाला मुख्तयार सिंह मौके पर पहुंचे और लुटेरों की आरे से इस्तेमाल किया हथियार कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।