पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी कॉलेज में दो दिवसीय साइंस एग्जीबिशन आज से

डीएवी कॉलेज में दो दिवसीय साइंस एग्जीबिशन आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासकर न्यूज - जालंधर
डीएवी कॉलेज के नौ विभागों की ओर से कैंपस में 29 और 30 जनवरी को साइंस एग्जीबिशन और क्विज कंपीटिशन करवाई जा रही है। केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के सहयोग से होने वाली इस एग्जीबिशन में 17-18 स्कूल और 15 कॉलेज के छात्र अपने मॉडल प्रदर्शित करेंगे।
साइंस एग्जीबिशन के को-आर्डिनेटर और फिजिक्स विभाग के मुखी प्रो. टीडी सैनी ने कहा कि छात्रों के अलावा आम लोग भी इस साइंस प्रदर्शनी को देखने आ सकते हैं। साइंस एग्जीबिशन के कन्वीनर डा. हेमंत कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को सुबह 10 बजे डिवीजनल कमिश्नर आर वेकंटरत्नम उद्घाटन करेंगे, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह 30 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे होगा। इनाम पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की डायरेक्टर डॉ. नीलम गुलाटी शर्मा अदा करेंगी। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बी.बी शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश केबच्चे वैज्ञानिक भी बनें। यह सिर्फ एक कदम है उन्हें विज्ञान की ओर लेकर जाने का।