- Hindi News
- आदर्श नगर में 5 फरवरी तक चौपाटी नहीं लगने देगा निगम
आदर्श नगर में 5 फरवरी तक चौपाटी नहीं लगने देगा निगम
भास्कर न्यूज - जालंधर
आदर्श नगर चौपाटी हटाने के बाद मंगलवार को रेहड़ी वाले विधायक मनोरंजन कालिया और मेयर सुनील ज्योति से मिले। रेहड़ी मालिक गुरपाल सिंह आहूजा के अनुसार कि कालिया ने कहा कि ये तहबाजारी का मामला है। मेयर ने कहा कि 5 फरवरी को बैठक में निगम
हाउस फैसला करेगा कि चौपाटी लगने दी जाए या नहीं। गुरपाल सिंह ने कहा कि तहबाजारी की इस धक्केशाही कार्रवाई के कारण वह घर बैठने पर मजबूर हो गए हैं। सरकार को उन्हें बताना होगा कि वह अपनी रोजी-रोटी कहां से कमाए।
पार्षद रवि महेंद्रू ने निगम हाउस की बैठक में कहा था कि तहबाजारी टीम के साथ मिलकर सिंडिकेट वहां वसूली करता है।
नडाला के पास लूटने आए युवकों को दौड़ाया
न्यूनतम तापमान में गिरावट
कालिया और मेयर से मिले दुकानदार