पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके...

छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
हजरत पीर साईं चमन शाह जी की याद में ख्वाजा गरीब नवाज ट्रस्ट की ओर से बैंक एन्क्लेव खुरला किंगरा में पहला उर्स मनाया गया। महफिल में बड़ी संख्या में लोगों ने हाजरी लगाई। अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन खुदामी ख्वाजा सैयद सहत-ए-शाम चिश्ती शामा बाबा मुख्य रूप से उपस्थित थे। फिल्म रॉक स्टार में कुन-कुन फाया कुन फाया कुन... कव्वाली गाने वाले निजामी बंधू दरबारी कव्वाल हजरत निजामुद्दीन औलिया ((चांद भाई)) ने कव्वालियां पेश की। उन्होंने कुन-कुन फाया कुन..., तू बड़ा गरीब नवाज है..., छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना लगाइके..., दमादम मस्त कलंदर... कव्वालियां पेश की। पंजाब में पहली बार अपनी परफार्मेंस देने आए चांद भाई ने पंजाबी कव्वालियां गाईं। इनके अलावा करामत अली कव्वाल ने ताज दारां दे न अमीरां दे, दीवे बलदे सदा फकीरां दे... कव्वाली गाई। इनके अलावा नकोदर की लखविंदर लंगाह एंड पार्टी ने न जाईं मस्तां दे डेरे मस्त बना देणगे बीबा... और बूटा पिंड की शशि कुमार एंड पार्टी ने भी कव्वालियां पेश कीं। दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात डेढ़ बजे तक चला। दरगाह लाडोवाल के गद्दीनशीन सोनिया सरकार ने भी हाजिरी लगाई।
इस मौके पर दिनेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार, रोबिन कुमार, दमन कुमार, रविंदर सिंह सैनी, प्रवीण कुमार, रमन कुमार, कुमार श्रेष्ठ, गीतक, इंद्रपाल, मुकेश कुमार, यशपाल, गिरधारी लाल, नवजीत, पवन कुमार, विनीत विशिष्ठ, सुमित पाल, संदीप खोसला, निर्मल कुमार और केजीएन ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद थे।



फिल्म रॉकस्टार में कुन-कुन फाया कुन गाने वाले कलाकार कव्वाली पेश करते। -भास्कर