- Hindi News
- जालंधर में सत्संग सुन कर लौट रही महिला से ठगी
जालंधर में सत्संग सुन कर लौट रही महिला से ठगी
भास्कर न्यूज - जालंधर
120 फुटी रोड पर मंगलवार दोपहर एक शातिर महिला और उसका साथी सत्संग सुन कर लौट रही महिला से सोने की बालियां ठग कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।
बस्ती दानिशमंदा के रविदास नगर की रहने वाली रानी ((45)) पत्नी राम लुभाया ने बताया कि उसकी बुआ सास के ग्रोवर कालोनी स्थित घर से दोपहर को वह सत्संग सुन कर लौट रही थी। 120 फुटी रोड पर एक 35 वर्षीय युवक मिला। उसने ग्रोवर कालोनी का रास्ता पूछा तो उसने बताया दिया। पल भर में एक महिला उसके पास आ गई। बोली यह युवक बहुत ही करमा वाला है। जिसे मिलता है तो उसके दुख दर्द खत्म हो जाते हैं। इस युवक से तुम्हारी मुलाकात से सभी कष्ट दूर हो जाएं। इतने में वहीं युवक डिवाइडर पार कर रानी के पास आ गया। वह महिला की बातें सुन रही थी कि इतने में एक इंडिका कार आ गई। महिला और युवक ने रानी को कार में बैठाया और बोले कि वह ऐसे उपाय करके देंगे कि घर जाकर जल छिड़क देना, सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। उनके घर कोई कमी नहीं रहेगी। रानी उनकी बातों में फंस गई। उसने कान में पहनी सोने की बालियां, टॉपस और चूड़ी उतार कर उन्हें दी। इसे एक अखबार में लिपेट कर दोनों ने मंत्र पढ़े। रानी को कार से उतार कर बोले की इस चीज को घर में जाकर जल छिड़क देना। कार चली गई। रानी ने कुछ देर बाद अखबार खोली तो उसने दो स्टील के कड़े थे। वह हैरान रह गई और उसने रोना शुरु कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने रानी के बयान दर्ज किए। रानी ने बताया कि बालियां सोने की थी और अन्य सामान आर्टिफिशयल था। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला और आरोपी की तलाश शुरु की है।
दुख दूर करने के बहाने उतरवाई बालियां, बदले में दे गए स्टील