- Hindi News
- होटल इंटरनेशनल के बाहर एनआरआई महिला का पर्स लूट ले गया बाइक सवार
होटल इंटरनेशनल के बाहर एनआरआई महिला का पर्स लूट ले गया बाइक सवार
जालंधर - खालसा कॉलेज फ्लाई ओवर के पास स्थित इंटरनेशनल होटल के बाहर सुबह साढ़े छह बजे बाइक सवार एक लुटेरा एनआरआई महिला की पर्स लूट कर ले गया। महिला के भाई ने लुटेरे का पीछा किया, लेकिन वह बस अड्डे में कहीं गायब हो गया। पर्स में दस तोला सोने के जेवर, दो मोबाइल, 750 डॉलर और चार हजार रुपए थे।
पुलिस को एनआरआई सुदेश शर्मा पत्नी भगवंत दत्त ने बताया कि वह अमेरिका में सेटल है। वह नकोदर के सुंदर नगर में रहते भाई राजेश कांत से मिलने इंडिया आई थी। सुबह इंडो कनेडियन बस सर्विस के इंटरनेशनल होटल के बाहर पहुंची थी। उसका भाई उसे लेने आया था। भाई व ड्राइवर विपिन कार में सामान रख रहे थे।
इस दौरान एक बाइक पर युवक आया और उसका पर्स झपट कर निकल गया। लुटेरा तेजी से फ्लाई ओवर के नीचे से होते हुए बस अड्डा की ओर निकला था। पीछा किया गया,लेकिन कोई सुराग न मिला।