- Hindi News
- सुविधा में आधार कार्ड सर्वर फिर डाउनजालंधर ! सुविधा सेंटर में ई आधार सर्वर मंगलवार को एक बार फिर
सुविधा में आधार कार्ड सर्वर फिर डाउनजालंधर -!- सुविधा सेंटर में ई-आधार सर्वर मंगलवार को एक बार फिर डाउन हो गया। सर्वर डाउन होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर में...
जालंधर - सुविधा सेंटर में ई-आधार सर्वर मंगलवार को एक बार फिर डाउन हो गया। सर्वर डाउन होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर में लगभग साठ लोगों को ही आधार कार्ड प्रिंट मिल पाया जबकि सौ से ज्यादा लोगों के को टोकन दिए गए थे। बाकी लोगों को सर्वर में खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा। गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में सात से ज्यादा बार आधार कार्ड सर्वर डाउन हो चुका है। सुविधा सेंटर के इंचार्ज राजबीर का कहना है कि सर्वर बंग्लुरू से चलता है, वहीं मेल करके शिकायत भेजी गई है।