पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छापे की सूचना से अलर्ट रहे एजेंट

छापे की सूचना से अलर्ट रहे एजेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - विजिलेंस की दबिश की सूचना के चलते डीटीओ दफ्तर के कर्मचारियों में दिन भर अफरा-तफरी रही। डीटीओ की अनुपस्थिति के बावजूद एजेंटों और प्राइवेट कारिंदों के साथ-साथ कर्मचारियों में काफी हलचल रही। किसी भी व्यक्ति को डीटीओ के कमरे से होकर अंदर नहीं जाना दिया गया। विजिलेंस के आने की सूचना पाकर कुछ कर्मचारी तो अपनी सीट छोड़ कर इधर-उधर चले गए। एजेंट भी डीटीओ दफ्तर से दूर ही रहे। हालांकि शाम तक विजिलेंस की टीम नहीं आई थी।