पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकसूदां मंडी में ठेका रद्द होना मुश्किल कोर्ट जा सकती है आढ़ती एसोसिएशन

मकसूदां मंडी में ठेका रद्द होना मुश्किल कोर्ट जा सकती है आढ़ती एसोसिएशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखंड प्रताप सिंह - जालंधर
मकसूदां मंडी का ठेका अब सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है। क्योंकि यदि सरकार ठेका रद्द करती है तो शर्त के मुताबिक उसे ठेकेदार को रकम का भुगतान करना होगा। उधर आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी ठेका रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी मामले को लेकर कोर्ट में जाने की तैयारी में हैं। उनका तर्क है कि ठेके का विज्ञापन पंजाब के न्यूज पेपर के बजाय चंडीगढ़ के न्यूज पेपर में ही प्रकाशित किया गया था। जबकि जहां के लिए ठेका दिया जा रहा है वहां के न्यूज पेपर में विज्ञापन निकाला जाना अनिवार्य है। फिलहाल मामले पर आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी कुछ नहीं बोल रहे। हां, इतना जरूर कह रहे हैं कि मंडी में ठेकेदार को प्रवेश नहीं करने देंगे। यदि प्रवेश करता है तो मंडी को फिर से बंद कर दिया जाएगा।