- Hindi News
- घर में रेड, ३४४ ग्राम चरस बरामद, पत्नी को भी हिरासत में लिया, पहले भी दर्ज तस्करी के केस
घर में रेड, ३४४ ग्राम चरस बरामद, पत्नी को भी हिरासत में लिया, पहले भी दर्ज तस्करी के केस
भास्कर न्यूज - जालंधर
व्यापारियों के रवैये से विधायक और मंत्री नाराज हैं। कहते हैं कि व्यापारियों के लिए जो कर सकते हैं, वह कर रहे हैं। कॉमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स 15 फीसदी पहले था। जिसे घटाकर 3 प्रतिशत तक ले आए हैं। व्यापारी डेढ़ प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं। कैबिनेट में प्रस्ताव रखवा दिया है। लेकिन व्यापारियों का कहना है कि भाजपा नेता जानबूझ कर बात नहीं सुन रहे हैं।
एक्शन कमेटी के पदाधिकारी गुरशरण सिंह और रविंदर धीर ने बताया कि मंगलवार शाम फगवाड़ा गेट में एमरजेंसी मीटिंग हुर्ई, जिसमें बुधवार सुबह 10 बजे मॉडल टाउन में इकट्ठा होने का फैसला लिया गया। साढ़े 10 बजे गुरुद्वारा के सामने से चलेंगे। मिट्ठापुर चीमा चौक पर जाकर पैदल मार्च निकालते हुए, परगट सिंह के घर पहुंचेंगे। वहां 11 से 12 बजे तक धरना दिया जाएगा। मीटिंग में अमित सहगल, गुरमीत सिंह बिट्टू, संजीव पुसरी, निर्मल सिंह बेदी, बलजीत सिंह आहलूवालिया, संजय कोछड़, राज कुमार शर्मा, दीपक चोपड़ा, विक्की कालिया, एडवोकेट रणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह बज्गा, हन्नी सहगल और राकेश कपूर भी मौजूद थे।
धरने रोकें : भगत
कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल का कहना है कि व्यापारियों ने यहां इतना लंबा इंतजार किया है। वहीं 31 मार्च तक और सब्र कर लें। डिप्टी सीएम ने सुखबीर बादल ने कहा है कि 31 मार्च तक सभी वैट रिफंड क्लियर कर दिए जाएंगे। बाकी मुद्दों पर अभी बात चल रही है। हम व्यापारियों के साथ हैं। धरने पोस्टपोन करें।
बर्दाश्त नहीं होंगी ये बातें : भंडारी
हर संभव प्रयास कर चुके हैं। प्रयास जारी भी है। व्यापारियों को उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल तक से मिलाया जा चुका है। प्रॉपर्टी टैक्स दरें पहले 15 फीसदी थीं, अब 3 फीसदी करवा दी गई हैं। इससे ज्यादा क्या किया जा सकता है। वैट रिफंड हो रहा है। रेगुलराइजेशन को लेकर एक्ट बन चुका है और बाकी फैसले सरकार ने ले लिए हैं। व्यापारियों को अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बोलना सभी का मूलभूत अधिकार है। कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने जो काम किए हैं, वह किसी से छिपे नहीं है। राज्य भर में व्यापारी अपना काम कर रहे हैं। यहीं पर धरने दिए जा रहे हैं।
नारेबाजी जायज नहीं थी : कालिया
विधायक मनोरंजन कालिया ने कह कि - मैने कल ही कह दिया था कि वह व्यापारियों के साथ हैं, लेकिन व्यापारियों ने उनके ही खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस तरीके से नारेबाजी जायज नहीं थी। जब मैं पहले ही मीटिंग कर चुका था कि उनकी मांगों को पार्टी पदाधिकारियों तक पहुंचा दूंगा। क्योंकि अब मैं ड्राइविंग सीट पर नहीं हूं, तो मैं खुद कोई फैसला नहीं ले सकता।
रोकूंगा नहीं, इश्यू की बात हो : परगट
विधायक परगट सिंह का कहना है कि वह सिर्फ विधायक हैं। विधायक होने के नाते वह जो कर सकते थे, वह किया है। प्रॉपर्टी टैक्स का मामला बड़ा है। फैसला कैबिनेट को लेना है। वह सिर्फ पहुंचा सकते थे। तो मामला पहुंचा दिया। व्यापारियों को किसी के खिलाफ बोलने की बजाए इश्यू पर बात करनी चाहिए। उनका धरना जायदा है। अनावश्यक बोलने से बचना चाहिए। मेरे घर आएं उनका स्वागत हैं। धरना देने से रोकूंगा नहीं।
पर्चे बांट कर बताया क्यों कर रहे विरोध
इंडस्ट्रीयल एंड ट्रेड ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने पर्चे बांटने शुरू कर दिए हैं। जिस पर लिखा है कि वह आखिर विधायकों व मंत्रियों के घरों का घेराव क्यों कर रहे हैं। क्योंकि एक साल से जालंधर का व्यापार और उद्योग समस्याओं को लेकर संघर्षरत है। उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, निकाय मंत्री अनिल जोशी, कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल, सीपीएस केडी भंडारी, विधायक मनोरंजन कालिया और विधायक परगट सिंह ने समय समय पर झूठे वादे किए। सरकार की धक्केशाही से वे दुखी हैं। सुनने वाले मौन हैं। कॉमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स, वैट रिफंड, कालोनियां रेगुलराइजेशन, एडवांस टैक्स और ई-ट्रिप सहित कई मुद्दों पर हमें झूठे वादे ही मिले।