१४ दिन बाद बाजारों से उठाया गया कूड़ा
जालंधर - सफाई कर्मचारियों हड़ताल खुलने के बाद चौथे दिन बाजारों में कूड़ा लिफ्ट किया गया। इससे पहले बाजार के ज्यादातर हिस्से में कूड़े के डंप लगे हुए थे। सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह तक बाजारों में लगे सभी डंप उठा लिए थे। सैदां गेट चौक और रैनक बाजार के टिक्कियां वाला चौक में सबसे ज्यादा हालात खराब थे। यहां से 14 दिन बाद कूड़ा लिफ्ट किया गया। हालांकि कुछ लोगों ने घरों का कूड़ा सड़क पर फेंक रखा था। उधर कचरा नालियों में गिरने से सीवरेज जाम हो गए हैं।