- Hindi News
- जम्मू से लापता बिजनेसमैन के मोबाइल की टावर लोकेशन जालंधर में मिली
जम्मू से लापता बिजनेसमैन के मोबाइल की टावर लोकेशन जालंधर में मिली
जालंधर - जम्मू से चार दिन पहले लापता बिजनेसमेन संजय गुप्ता की मोबाइल की टावर लोकेशन बस अड्डा के पास स्थित छोटी बारादरी एरिया में आई है। इस लिए जम्मू पुलिस जालंधर के लिए शहर में आई है। संजय के छोटे भाई अजय गुप्ता ने मदद के लिए डीसीपी राहुल. एस से मिले। डीसीपी ने जांच सीआईए स्टाफ के इंचार्ज राम पाल को सौंप दी है। सीआईए स्टाफ ने जम्मू पुलिस के साथ मिलकर एरिया की सर्च की है, लेकिन कोई लापता संजय गुप्ता का सुराग नहीं मिला है।
प्रैस वार्ता में जम्मू के त्रिकूटा नगर के रहने वाले अजय गुप्ता ने बताया कि उसके बड़े भाई संजय गुप्ता ट्रांसपोर्ट नगर नरवाल में गुप्ता ट्रेनिंग इंजीनियर नामक फर्म चलाते हंै। संजय गुप्ता 24 जनवरी की सुबह साढ़े नौ बजे घर से अपनी कार में दफ्तर गए थे। यहां से वह यह कर चले गए थे कि वह किसी कारोबार के सिलसिले में जा रहे हैं। गुप्ता ने शाम 6 बज कर 52 मिनट पर पत्नी लता गुप्ता को फोन किया कि वह डिनर बाहर करेंगे और देरी से लौटेंगे। इसके बाद गुप्ता का मोबाइल बंद हो गया। अजय गुप्ता का कहना है कि दूसरे दिन भाई नहीं आया और फोन बंद आ रहा था। इस लिए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई। पुलिस ने मोबाइल की टावर लोकेशन निकलवाई तो पता चला कि पत्नी को किया गया फोन गुप्ता ने बस अड्डा के नई बारादरी एरिया से किया था।
उस दिन गुप्ता ने दो बार ही फोन किए थे।
एक फोन पत्नी को दूसरा अपने ऑफिस में। पुलिस को गुप्ता की कार मेडिकल कॉलेज जम्मू की पार्किग से मिली थी। संजय के साले हरीश गुप्ता का कहना है कि उनके जीजा की कोई रिश्तेदार या कारोबार जालंधर में है ही नहीं। अजय गुत्ता का कहना है कि भाई को लेकर फोन भी नहीं आया है।
जम्मू पुलिस ने शुरु की जांच