पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वालीबॉल और बास्केटबॉल में लॉ डिपार्टमेंट की टीमें जीतीं

वालीबॉल और बास्केटबॉल में लॉ डिपार्टमेंट की टीमें जीतीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
जीएनडीयू रीजनल कैंपस, लद्देवाली में स्पोट्र्स मीट का आगाज एमटीवी सीजन 10 की स्टार रमनदीप कौर ढिल्लों ने कैंपस के डीन के साथ आरके मरवाहा के साथ गुब्बारे हवा में उड़ा कर किया। स्पोट्र्स मीट की सबसे खास बात यह है कि इवेंट बीटेक डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने ऑर्गेनाइज किया है। यहां तक कि इसके लिए फंड भी उन्होंने अपनी पॉकेट मनी से जुटाया। इस मौके पर पहुंची ढिल्लों ने कहा, जिंदगी में कुछ भी मुश्किल नहीं, ये मैंने रोडीज के सेट पर रोज मुश्किलों का सामना करके सीखा। हर मुश्किल ने मुझे कुछ और मजबूत बनाया? इसलिए मुश्किलों से भिड़ जाओ, मुश्किलें आपको ऐसा मजबूत शख्स बना देती है कि जैसे आप पहले कभी नहीं थे। स्पोट्र्स मीट में इंट्रा कॉलेज यानी कैंपस के डिपार्टमेंट बीटेक, ला और जर्नलिज्म डिपार्टमेंट के बीच हैं। पहले दिन क्रिकेट, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के मुकाबले हुए। पहले दिन क्रिकेट मैच में बीटेक यानी ऑर्गेनाइजर टीम विजेता रही। दूसरे मैच वालीबॉल में लॉ डिपार्टमेंट की टीम ने मैच जीता। तीसरा मैच था बास्केटबॉल का, इसमें भी ला डिपार्टमेंट की टीम ने जीता। ऑर्गेनाइजर टीम के सचिन पाठक ने बताया कि पांच दिन के टूर्नामेंट में बुधवार को भी क्रिकेट बास्केट बॉल और वालीबॉल के मुकाबले होंगे। डीन आरके मरवाहा के साथ प्रो. मनजीत सिंह स्पोट्र्स मीट का हिस्सा रहे।



ढिल्लों ने शुरू करवाई इंट्रा डिपार्टमेंट स्पोट्र्स मीट।