- Hindi News
- मोहल्ला करार खां में गंदा पानी पीने से लोग बीमार
मोहल्ला करार खां में गंदा पानी पीने से लोग बीमार
भास्कर न्यूज - जालंधर
वार्ड-25 के अंतर्गत मोहल्ला करार खां में कई दिनों से पीने के पानी में रेत आ रही है। इसी गंदे पानी को पीकर लोग बीमार पडऩे लगे हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि नगर निगम और इलाका पार्षद ने इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला है। लोग मजबूरन पानी पी रहे हैं। गंदा पानी पीने के कारण लोगों का पेट भी खराब हो रहा है। कुछ लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत भी हुई है।
यह लोग घरों में रहकर इलाज करवा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी सहायक कमिश्नर पीएस जग्गी का कहना है कि किसी ने शिकायत नहीं की। बुधवार को इलाके में टीमें भेज कर जांच करवाई जाएगी। फाल्ट होगा तो उसे तुरंत ठीक किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन का कहना है कि वह कल टीमें भेजकर सर्वे करवा लेंगे।