पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडल हाउस में जसदीप कलसी ने फहराया तिरंगा

मॉडल हाउस में जसदीप कलसी ने फहराया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी माडल हाऊस की ओर से 4 मरला, टैंकी वाला पार्क में गणतंत्र दिवस मनाया गया। झंडा चढ़ाने की रस्म मुख्य मेहमान जसदीप सिंह कलसी प्रधान बीसी सैल भाजपा ने निभाई। एमडी पब्लिक स्कूल दशमेश नगर के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। गायिका रंजना ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ गीत सुनाया। गायिका चंद्रकांता कपूर सतनाम नगीना, प्रवीन विक्की व डाक्टर अशोक ने भी अपने गीतों से हाजिरी लगवाई। पतंजलि योग समिति के प्रधान रजनीश कुमार, क्षेत्रीय पार्षद अमनजीत कौर, पार्षद सुशील रिंकू, सेठ सतपाल मल, विपन शर्मा प्रधान शिव राम कला मंच, मेजर सिंह पार्षद पति, संतोष कुमार प्रधान 4 मरला वेलफेयर सोसायटी मौजूद रहे।