पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महत्वपूर्ण: फरवरी के पहले सप्ताह भाजपा तीनों ही सीटों पर कर देगी प्रत्याशियों का खुलासा

महत्वपूर्ण: फरवरी के पहले सप्ताह भाजपा तीनों ही सीटों पर कर देगी प्रत्याशियों का खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरेन्द्र मिश्रा.होशियारपुर। भाजपा पंजाब के अपने तीनों ही सीटों होशियारपुर, अमृतसर व गुरदासपुर पर उममीदवारों के नामों की घोषणा नई दिल्ली में फरवरी के पहले सप्ताह में घोषित होने वाली पहली सूची में उजागर करने जा रही है। होशियारपुर सीट से मशहूर गायिका मिस पूजा की तरफ से ना करने के बाद अब भाजपा में दो नामों सोमप्रकाश व बिजय सांपला को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इस बीच भाजपा हाईकमान ने पंजाब के तीनों ही सीटों पर उममीदवारों के नाम तय करने के लिए 16 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। प्रदेश भाजपाध्यक्ष कमल शर्मा की अध्यक्षता में गठित 16 सदस्यीय टीम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.लक्ष्मीकांता चावला, चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन बलरामजी दास टंडन, कैबिनेट मंत्री भगत चुनी लाल, अनिल जोशी व मदन मोहन मित्तल के साथ अजय जमवाल, सीएम बादल के सलाहकार तीक्ष्ण सूद, विधायक मनोरंजन कालिया, सांसद अविनाश राय खन्ना, विधायक अश्विनी शर्मा, गुरचरण कौर पंजगराईं, प्रदेश महासचिव तरुण चुगा, राकेश राठौड़, जगतार सिंह सैणी और महिला मोर्चा की प्रधान रेणु थापर को शामिल किया हैं। यह टीम अपनी रिपोर्ट पार्टी के हाइकमान को सौपेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की तरफ से प्रत्याशी पर अंतिम फैसला हाइकमांड को ही लेना है। उममीद है कि दिल्ली से भाजपा की तरफ से घोषित पहली सूची में पंजाब के तीनों ही सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की खुलासा किया जाएगा।



होशियारपुर से सोमप्रकाश या बिजय सांपला हो सकते है प्रत्याशी



होशियारपुर लोकसभा सीट पर वर्तमान सीपीएस व फगवाड़ा के विधायक सोमप्रकाश कांग्रेस की उममीदवार संतोष चौधरी से साल 2009 के चुनाव में महज 366 मतों से ही पराजित हुए थे। उस समय भी सोमप्रकाश से पहले बिजय सांपला के नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। पूचने पर आज भी बिजय सांपला बताते हैं कि पार्टी की तरफ से जो भी जिममेदारी मिलेगी उसे निभाएंगे। ठीक इसी तरह का जवाब सीपीएस सोमप्रकाश भी देते हैं। ऐसे में यह तय है कि मिस पूजा के इनकार करने के बाद अब सोमप्रकाश या बिजय सांपला में से ही कोई एक होशियारपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं।



शांता कुमार ने कहा: बस एक सप्ताह का करिए इंतजार



जब इस संबंध में पंजाब भाजपा मामले के प्रभारी व हिमाचल के पूर्व सीएम शांताकुमार से पूछा गया तो उन्होंने पूर्व की तरह ही कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि एक सप्ताह से पहले पहले पार्टी अपने प्रत्याशियों के नामों की खुलासा कर देगी।



((अमरेन्द्र मिश्रा))



फोटो नं- 35 व 36