- Hindi News
- ‘रब्बी नूर गुरु रविदास’ का म्यूजिक रिलीज
‘रब्बी नूर गुरु रविदास’ का म्यूजिक रिलीज
भास्कर न्यूज - जालंधर
गुरु रविदास जी के जीवन पर बनी फिल्म ‘रब्बी नूर गुरु रविदास’ का म्यूजिक बुधवार को रिलीज किया गया। श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी पंजाब के प्रधान बाबा निर्मल दास जी जौड़ां वालों ने म्यूजिक रिलीज करते कहा कि फिल्म में गुरु रविदास के जीवन को दिखाया गया है।
प्रोड्यूसर चरण बोपाराए और डायरेक्टर व कहानीकार बलवीर चंद बोपाराए ने बताया कि यह एक धार्मिक पंजाबी फीचर फिल्म है, कुलजीत सिंह ने इसका म्यूजिक तैयार किया है। गीतों को हंसराज हंस, साबर कोटी, कंठ कलेर, सुदेश कुमारी, रणजीत राणा, निमरत पाल कौर खैहरा और प्रिंस सुखदेव ने गाया है। कंठ कलेर ने बताया कि फिल्म बस सेंसर बोर्ड के पास है। इसमें रविदास के विचारों, बराबरी के अधिकार, भाईचारा और सम्मान पर आधारित है।