- Hindi News
- कालिया के घर के बाहर 31 से धरना देंगी दविंदर पाल
कालिया के घर के बाहर 31 से धरना देंगी दविंदर पाल
जालंधर - जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सीईओ हुक्म सिंह पर कार्रवाई करने का आश्वासन ही दिया, मगर नतीजा नहीं।
अब 31 जनवरी से विधायक मनोरंजन कालिया के घर के बाहर सुपरिंटेंडेंट दविंदर पाल कौर भूख हड़ताल पर बैठेंगी। दविंदर पाल
कौर ने कहा कि बीते दिनों मिनिस्ट्रियल स्टाफ ने डीसी ऑफिस से विधायक कालिया के घर तक
रैली निकाली थी।
रैली में डीसीपी राहुल एस को मांग पत्र दिया था। ऐसे में उनकी तरफ से 30 जनवरी तक का समय दिया गया था। मगर अभी तक कोई भी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही। बदसलूकी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई करने के बजाए उनका तबादला कर दिया था। इसी बात से नाराज मिनिस्ट्रियल स्टाफ भी उनके इस संघर्ष में साथ खड़ा हो गया था।