- Hindi News
- नई लाइनें डालने से पहले पुरानी का सर्वे कराए निगम : फेडरेशन
नई लाइनें डालने से पहले पुरानी का सर्वे कराए निगम : फेडरेशन
भास्कर न्यूज - जालंधर
पंजाब की आरटीआई फेडरेशन के प्रधान अनिल विशिष्ट ने नगर निगम के कमिश्नर एमएस छतवाल और मेयर सुनील ज्योति को पत्र लिखकर कहा है कि पुरानी सीवर लाइनों का सर्वे कराएं। फिर ही पुराने शहर में नए सीवरेज डालने की योजनाएं तैयार की जाएं। न्यू रेलवे रोड और मंडी रोड पर नए सीवरेज डालकर इन्हें मेन लाइनों से जोड़ा ही नहीं गया। बाकी सारे शहर का सर्वे होना चाहिए।