पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूड सिक्योरिटी बिल पंजाब में जल्दी लागू हो : सुमन गुप्ता

फूड सिक्योरिटी बिल पंजाब में जल्दी लागू हो : सुमन गुप्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - सरकार नए कर्मचारी रखने की बजाए पुराने डिपो होल्डरों को वेतन दें ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। यह बात बीजेपी मंडल नं. 6 के सदस्य सुमन गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि पंजाब डिपो होल्डरों का एक वफद केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री के. थामस से मिला था। इसमें उन्होंने बताया कि भोजन अधिकार के बांट प्रणाली की शुरुआत अभी नहीं हुई, जब इसकी शुरुआत होगी तभी इस पर विचार किया जाएगा। आज दूसरे राज्यों में फूड सिक्योरिटी बिल लागू हो चुका है तो पंजाब के साथ यह अन्याय क्यों किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि फूड इंस्पेक्टरों की अध्यक्षता में राशन बांटने के लिए नए कर्मचारी मुहैय्या करवाने की बजाए पुराने डिपो होल्डरों के रुके वेतन जारी करें और उन्हें राशन की रेगुलर सप्लाई शुरू करे।