पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मधुबन कालोनी में बांटी क्लोरिन की गोलियां

मधुबन कालोनी में बांटी क्लोरिन की गोलियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन के आदेशों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मधुबन कालोनी में क्लोरीन की गोलियां बांटी। पांच दिनों से मधुबन कालोनी की पानी की मोटर खराब होने से गंदा पानी आ रहा था, इसके कारण लोगों को बीमार हो रहे थे। इलाकावासियों ने बताया कि अब मोटर ठीक हो चुकी है, जिसके कारण गंदा पानी आना बंद हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. बस्सन ने कहा कि एहतियात बरतते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्लोरीन की गोलियां इलाके में बांटने के निर्देश दिए है।