पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारखाने में तीन को शिफ्ट होगा लाइसेंस का काम

पटवारखाने में तीन को शिफ्ट होगा लाइसेंस का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - सुविधा सेंटर में चल रहा लर्निंग लाइसेंस का काउंटर तीन फरवरी को प्रशासनिक कांप्लेक्स में बने पटवारखाने में शिफ्ट किया जा सकता है। पटवारखाने में काउंटरों के लिए फर्नीचर न होने के कारण अभी तक लर्निंग लाइसेंस का काउंटर शिफ्ट नहीं किया जा सका। हालांकि फर्नीचर तैयार हो चुका है। केवल फिनिशिंग बाकी है। वीरवार तक फर्नीचर आने की संभावना है। इस पर सुविधा सेंटर के इंचार्ज राजबीर सिंह का कहना है कि स्पेशल ऑर्डर के कारण फर्नीचर लेट हो गया। फर्नीचर तैयार है। वीरवार दोपहर तक आने की संभावना है। इसके बाद नेटवर्किंग और कंप्यूटर चला कर देखे जाएंगे।


यदि सिस्टम सही ढंग से काम करता रहा तो सोमवार तक लर्निंग लाइसेंस का काम शिफ्ट कर दिया जाएगा।