पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पड़ोसी राज्यों में कॉपी टैक्स फ्री, पंजाब में 6.5 फीसदी वैट : शिंगारी

पड़ोसी राज्यों में कॉपी टैक्स फ्री, पंजाब में 6.5 फीसदी वैट : शिंगारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
पंजाब में किताबें टैक्स फ्री हैं जबकि कापी पर 6.05 फीसदी वैट लगा रखा है। हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल में कापी टैक्स फ्री है। पंजाब स्टेट कापी मैन्युफै - रर्स एसोसिएशन की बुधवार को बैठक में पंजाब सरकार से मांग की गई है कि कॉपी को वैट फ्री किया जाए। जल्द एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांग लेकर टैक्सेशन अफसरों से मिलेंगे। कापी पर टैक्स हटने से ये कम कीमत में बच्चों को मिलेगी।
एसोसिएशन के चेयरमैन गुरुदत्त शिंगारी ने बैठक के बाद कहा कि हमने मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को पत्र लिखा है। उन्हें सारी स्थिति बताई है। जालंधर कापी बनाने वालों का हब रहा है। सात साल पहले वैट लागू कर दिया। जबकि पड़ोसी राज्यों पर ये टैक्स फ्री है। इससे बाहर से जालंधर में ग्राहक आना बंद हो गया। एक दर एक कापी बनाने के यूनिट बंद होते चले गए। अब भी ये सिलसिला जारी है। तमाम कंपनियों का पड़ोसी राज्यों से आया माल सस्ता है। पंजाब में बनी कापी महंगी है। इस पर आम आदमी को महंगी कापी खरीदनी पड़ रही है। व्यापारिक कंपीटिशन के चलते पेज कम करने पड़ते हैं। पंजाब सरकार कापी पर वैट हटाए।