पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा नेताओं ने रुकवाया गली का काम : निम्मा

भाजपा नेताओं ने रुकवाया गली का काम : निम्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोले - इंटरलॉकिंग लगाने का काम तीन साल पहले निगम हाउस में पास हो चुका है
भास्कर न्यूज - जालंधर
वार्ड-8 के पूर्व पार्षद निर्मल जीत सिंह निम्मा ने लम्मा पिंड में गली का काम रुकवाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि भाजपा के कुछ नेताओं ने तीन साल बाद शुरू हुआ गली का काम रुकवा दिया है। उनका कहना है कि मटीरियल घटिया है, लेकिन असल में वे लोग इस गली का दोबारा भाजपा विधायक से उद्घाटन करवाना चाहते हैं। जबकि यह काम तीन साल पहले साल 2011 में पास हो चुका है। ड्यूडी वाली गली में इंटरलॉकिंग टाइल दस लाख रुपए की लागत से लगनी थी।
निम्मा ने कहा कि पहले तीन साल ठेकेदार बहाने बनाकर काम को टालता रहा। अब ठेकेदार ने एक हफ्ता पहले काम शुरू किया तो भाजपा नेताओं ने काम रुकवा दिया। ठेकेदार ने गली में पुरानी लुक बजरी को उखाड़ कर टाइल लगानी शुरू कर दी थी। जेई रविंदर कुमार ने भाजपा नेताओं के कहने पर काम रोक दिया था। वहीं रविंदर का कहना है कि उन्होंने काम रोका नहीं है। काम में कमी बताई गई थी, उसे ठीक करवा कर काम दोबारा चालू करवा दिया गया है।