- Hindi News
- लाल रत्न के बाहर लगने वाली चौपाटी भी हटेगीनगर निगम सभी जगह सड़क पर लगने वाली रेहड़ी फडिय़ों को हटा
लाल रत्न के बाहर लगने वाली चौपाटी भी हटेगीनगर निगम सभी जगह सड़क पर लगने वाली रेहड़ी-फडिय़ों को हटाने के लिए स्पेशल टीम बनाने जा रहानिगम सभी जगह सड़क पर लगने वाली रेहड़ी-फडिय़ों को हटाने के...
भास्कर न्यूज - जालंधर
आदर्श नगर में लगने वाली चौपाटी को हटाने के बाद अब शहर में अन्य जगह सड़कों पर लगने वाली रेहडिय़ों और फडिय़ों को भी नगर निगम हटाएगा।
इसमें लाल रतन सिनेमा के पास सड़क पर लगने वाली चौपाटी भी शामिल है। इसके लिए स्पेशल टीम का गठन किया जा रहा है। रेहड़ी फड़ी से रिश्वत लेने के आरोप लगने के बाद नगर निगम सख्ती के मूड में है। आदर्श नगर में भारी विरोध के बावजूद निगम ने वहां रोड के किनारे लगने वाली चौपाटी हटा दी गई। इसके बाद अब निगम शहर के अन्य ऐसे इलाकों में लगने वाली चौपाटियों पर कार्रवाई
करेगा। निगम दो-तीन दिनों में एक कमेटी बनाएगा।
नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर अनुपम कलेर का कहना है कि अवैध रेहड़ी-फडिय़ों और चौपाटियों को हटाने के लिए प्लानिंग चल रही है। दो-तीन में एक कमेटी गठित की जाएगी जो फडिय़ां हटाने के बारे में फैसले लेगी। एक हफ्ते तक शहर में लगने वाली अन्य चौपाटियों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।