पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस से धक्का मुक्की कर जालसाज छुड़वाया

पुलिस से धक्का-मुक्की कर जालसाज छुड़वाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरे का प्लॉट बेचकर सात लाख रुपए ठगी करने का आरोप है उपकार नगर के पवन कुमार पर
भास्कर न्यूज - जालंधर
खालसा कॉलेज फ्लाईओवर के पास बुधवार देर शाम उस समय हंगामा होगा गया, जब पुलिस की पकड़ में आए सात लाख की ठगी करने वाला जालसाज को उसके साथी पुलिस से धक्का मुक्की कर छुड़वा कर ले गए। यही नहीं उपकार नगर के आरोपी पवन कुमार के साथी शिकायतकर्ता और पुलिस को यह धमकी दे रहे थे कि उनकी सरकार में अच्छी पैठ है। उधर थाना नई बारादरी के एसएचओ नवदीप सिंह ने इतना ही कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
आदमपुर के गांव खुर्दपुर के रहने वाले अमरजीत सिंह का कहना है कि उपकार नगर के पवन कुमार से उसने अगस्त 2009 में सात मरले का प्लाट उपकार नगर में खरीदा था। राजिस्ट्री उसके नाम पर कर दी गई। अमरजीत का कहना है कि उसने जमीन के सौदे के बदले पवन और उसकी पत्नी नरेश कुमारी को करीब सात लाख रुपए दिए थे। अगस्त 2012 में उसे पता चला कि उसके प्लाट पर कोई चारदीवारी कर रहा है। वह वहां पहुंचे तो वहां मौजूद राज पाल कौर ने बताया कि यह प्लाट तो उसका है।
मौके पर पुलिस आई तो पता चला कि प्लाट राजपाल कौर का है और पवन कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अमरजीत के साथ जालसाजी की है। अमरजीत की शिकायत पर जांच की तो पता चला कि पवन और उसकी पत्नी ने इस फर्जी प्लाट के जरिए बैंक से लोन भी लिया था। थाना नई बारादरी में अमरजीत की शिकायत पर 23 जनवरी को जालसाजी का केस दर्ज हुआ था।
अमरजीत का कहना है उसे देर शाम पता चला था कि पवन कुमार खालसा कॉलेज के पास स्थित एक दफ्तर में आया हुआ है तो वह पुलिस लेकर पहुंच गया। जब पुलिस ने पवन को पकड़ा तो उसके साथी उसे धक्का-मुक्की कर छुड़वा कर ले गए।