- Hindi News
- केंद्र एक पैंशन एक रैंक दे: केएस ढिल्लों
केंद्र एक पैंशन-एक रैंक दे: केएस ढिल्लों
भास्कर न्यूज - जालंधर
इंडियन एक्स-सर्विसेज लीग पंजाब एंड चंडीगढ़ के अधिकारियों ने केंद्र सरकार से एक पेंशन एक रैंक की मांग की है।
पंजाब लीग प्रधान कर्नल भाग सिंह ने रक्षा मंत्री से मांग की है कि अधिकारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए ‘एक पेंशन एक रैंक’ को लागू किया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान कमांडेंट केएस ढिल्लों, वाइस प्रधान कै. गुरदीप सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल दिया सिंह, आरएस सिंह, रूपिंदर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।