- Hindi News
- सेंट सोल्जर में रंगली दोपहर, दहेज इक लाहणत प्ले भी किया
सेंट सोल्जर में रंगली दोपहर, दहेज इक लाहणत प्ले भी किया
भास्कर न्यूज - जालंधर
सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिश मंदा में रंगली दोपहर कार्यक्रम करवाया गया। इस इवेंट का मंतव्य छात्रों को अपनी संस्कृति, पंजाबी कल्चर और मूल्यों से जोडऩा था। और पंजाब में भंगड़ा और गिद्दा, इससे बेहतर क्या हो सकता है। छात्रों ने लोक गीत, स्किट, सोलो डांस, ग्रुप डांस परफॉर्मेंस दीं। लोकगीत जुगनी पर छात्र झूम उठे। नित्त खैर मंगा और चरखा ने पंजाबी कल्चर की याद दिलाई. मापियां दा भविख और चिड़ी दी कहानी, दहेज इक लाहणत प्ले पेश किए गए। छात्रों ने कव्वाली तबला वादन, सोलो डांस, में हिस्सा लिया। लोक गीत में अमनदीप, प्रदीप, नीलम ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान जीती।
स्किट में बेस्ट एक्टर सौरव और नेहा को चुना गया? सोलो जांस में कंवलजीत, प्रियंका ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस में दिव्या एंड ग्रुप और मंदीप एंड ग्रुप ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
छात्राओं ने गिद्दा पेश किया।