- Hindi News
- सीजेएस पब्लिक स्कूल में फेयरवेल, स्टूडेंट्स ने यादें ताजा की
सीजेएस पब्लिक स्कूल में फेयरवेल, स्टूडेंट्स ने यादें ताजा की
भास्कर न्यूज - जालंधर
सीजेएस पब्लिक स्कूल में 12वीं क्लास के छात्रों को फेयरवैल पार्टी दी गई। स्कूल की हेड गर्ल ने कारवां- यादों का कार्यक्रम का आगाज किया चेयरपर्सन नीना मित्तल को बुके भेंट कर। फेयरवेल पार्टी में वेस्टर्न डांस, कव्वाली, गिटार की धुन पर फेयरवैल सॉन्ग, ड्रम की बीट्स पर छात्रों ने भंगड़ा प्रस्तुत किया। सीनियर्स ने जूनियर्स और जूनियर्स ने सीनियर्स के बारे से जुड़ीं यादों को शेयर किया मॉडलिंग कंपीटिशन में सिमरनजीत कौर को मिस और राज गुरशेर सिंह को मिस्टर सीजेएस का ताज पहनाया गया। वह रिशभ को मिस्टर हैंडसम और कशिश को मिस चार्मिंग चुना गया।प्रिंसिपल रणबीर कौर ने इन बच्चों को ताज पहनाए। प्रिंसिपल रणबीर कौर ने कहा कि फेयरवैल का मकसद ही यही है कि पिछले सालों को स्कूल में 12वीं क्लास के छात्र याद करें और जहां भी रहें आगे बढ़े और स्कूल की यादों को मन में संजोए रखें।
विजेता स्टूडेंट्स को प्रिंसिपल ने सम्मानित किया।